November 4, 2026 8:17 am

आईंजीओटी पोर्टल पर यूपी पुलिस ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड 

एक करोड़ कोर्स पूरे करने वाला देश का पहला विभाग

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मिशन कर्मयोगी के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रशिक्षण के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है।आईजीओटी पोर्टल पर एक करोड़ कोर्स पूर्णता हासिल करने वाला यूपी पुलिस देश का पहला विभाग बन गया है।

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के मुताबिक 8 अक्टूबर 2026 तक यूपी पुलिस के कार्मिकों ने 1,00,48,188 कोर्स पूर्ण कर लिये हैं।आईजीओटी टीम ने पुष्टि की है कि सभी राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों में यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह पहला विभाग है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, डीजीपी राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन और डीजी प्रशिक्षण राजीव सभरवाल के पर्यवेक्षण में यह कीर्तिमान बना है।

अब तक 3,58,633 पुलिसकर्मी आईजीओटी पोर्टल पर पंजीकृत हैं और कुल 1,45,29,083 लर्निंग आवर्स दर्ज हुए हैं। प्रशिक्षण को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने के लिये 1 अगस्त 2026 से वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट शुरू किया गया, जिसमें 10 वीकेंड में ही 32.69 लाख कोर्स पूरे हुए। वहीं 2 से 10 अप्रैल तक चले साधना सप्ताह में 28.03 लाख कोर्स पूरे किये गये।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि आईजीओटी के माध्यम से जवानों की तकनीकी दक्षता, विवेचना और आधुनिक पुलिसिंग स्किल को मजबूत किया जा रहा है, ताकि जनता को बेहतर और संवेदनशील पुलिस सेवा मिल सके।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!