पुलिस कमिश्नर ने पुलिस अफसरों को पढ़ाया कानून का पाठ, आईटी एक्ट विवेचना पर दिया जोर
ए अहमद सौदागर लखनऊ। शासन एवं पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के फरमान और पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स में आईटी एक्ट से संबंधित कानून विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
यह कार्यक्रम संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध श्रीमती अपर्णा कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
बताया गया कि कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध ट्रेनिंग सेल सुश्री सौम्या पांडेय के पर्यवेक्षण में किया गया।
बताते चलें कि गुरुवार को पुलिस लाइंस स्थित गोष्ठी सदन में आईटी एक्ट को और मजबूत बनाने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बताया गया कि यह आयोजन विशेष प्रशिक्षण शाखा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस के आलाधिकारियों ने साइबर अपराधों की विवेचना में आने वाली चुनौतियों, साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की वैधानिक तथा प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के उपायों पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर पुलिस अफसरों के अलावा कई अधीनस्थ मौजूद रहे।




