August 8, 2026 2:14 am

आईपीएल मैच में भी बिके जाली टिकट, अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश 

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार 

इनके पास फर्जी आईपीएल का टिकट, चार मोबाइल फोन, लैपटॉप व कार सहित अन्य दस्तावेज बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस के आलाधिकारियों के तमाम दावों के बावजूद जालसाजों या फिर सटोरियों का आतंक थम नहीं रहा है। आईपीएल के मैचों के दौरान लोगों को फर्जी टिकट बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा कर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को इनके पास से 15 जाली आईपीएल का टिकट, चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, एक कार व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

छत्तीसगढ़ निवासी श्रीकांत बोरकर, नूतन कुमार, राजेन्द्र चौधरी व विश्वजीत साहू को गिरफ्तार किया गया है। सभी मास्टरमाइंड आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य के मौथरी मरोदा नेवई थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो आईपीएल मैचों के दौरान फर्जी दस्तावेज के जरिए जाली टिकट बनाकर मैच देखने वाले लोगों को से संपर्क कर दो हजार रुपए से लेकर एक हजार रुपए में सौदा कर बेचने की बात स्वीकार किया है। हर बार की तरह इनकी चालाकी फेल हो गई और शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!