August 8, 2026 2:16 am

आबकारी विभाग की ई-लॉटरी प्रक्रिया का तृतीय चरण आज से शुरू  

आबकारी विभाग की वेबसाइट पर मिलने शुरू हो गये आवेदन 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में आबकारी विभाग ने ई-लॉटरी प्रक्रिया के तृतीय चरण की आज से शुरुआत की है।वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु देशी शराब,कम्पोजिट शॉप ,मॉडल शॉप एवं भांग की ई-नवीनीकरण एवं द्वितीय चरण ई-लाटरी के पश्चात अवशेष एवं नवसृजित कुल 896 फुटकर दुकानों के आवंटन के लिए तृतीय चरण ई-लॉटरी प्रक्रिया हेतु आवेदन आज से आबकारी विभाग की वेबसाइट पर मिलने शुरू हो गये है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।

आबकारी विभाग की जारी नई व्यवस्था के मुताबिक प्रदेश भर की मदिरा दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा सुगमता सुनिश्चित हो सके। इच्छुक आवेदक निर्धारित पोर्टल जरिये इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया में आवेदन करने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय हुईं है ।इसकी आवश्यक शर्तें तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।आबकारी विभाग नें आवेदकों से अनुरोध किया है कि आवेदन करने से पूर्व नियमों एवं शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।आबकारी विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि पूरी प्रक्रिया तकनीकी रूप से सुरक्षित तथा पारदर्शी रहे। ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा जो कि ई- लॉटरी पोर्टल पर उपलब्ध है। नई आबकारी व्यवस्था के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाना, राजस्व सुदृढ़ करना तथा प्रक्रिया को अधिक सरल और सुगम बनाना है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!