June 6, 2026 3:47 pm

आशियाना: पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार 

बगिया बंगला बाजार में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आशियाना थाना क्षेत्र के बगिया बंगला बाजार में मंगलवार को मामूली कहासुनी के बाद 40 वर्षीय निशा शर्मा उर्फ ऊषा शर्मा की उसके पति सतीश शर्मा ने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त मध्य सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को धरदबोचा।

पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त मध्य के मुताबिक आशियाना क्षेत्र के बगिया बंगला बाजार निवासी सतीश शर्मा किसी बात से नाराज़ होकर मंगलवार को अपनी 40 वर्षीय पत्नी निशा शर्मा उर्फ ऊषा शर्मा की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!