घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद, पुलिस मौके पर
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों की जान लेने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि अब आशियाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला और शव एक खाली कमरे में रखा और फिर बेरहमी से शव को कई टुकड़ों में काट कर सदरौना के पास स्थित जंगल में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि कातिल बेटे ने बाकी अंग को ड्रम में छिपाकर रख दिया था।
इसकी जानकारी पुलिस को सोमवार को उस समय हुई जब संदेह होने पर पुलिस ने मृतक के बेटे अक्षत प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस मामले शव को बरामद कर कातिल को गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि मानवेंद्र सिंह आशियाना क्षेत्र स्थित सेक्टर एल में रहते थे। बताया जा रहा है कि वह संदिग्ध हालात में कहीं लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इस घटना को अंजाम किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उन्हीं के बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने दिया था।




