November 4, 2026 4:33 am

आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ बने स्वाभिमान मंच उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष गार्गी तिवारी जी ने आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ पर विश्वास जताते हुए उन्हें स्वाभिमान मंच, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति पर आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।

आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश के प्रत्येक जनपद में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज को बुलंद करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज के स्वाभिमान की रक्षा, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और जनसेवा को प्राथमिकता देना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहेगा। संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

अंत में आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गार्गी तिवारी जी का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरने तथा संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!