August 8, 2026 4:05 am

इंदिरानगर: नकदी, गहने व कीमती सामान बटोर ले गए चोर 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने इंदिरानगर क्षेत्र के बाल विहार कॉलोनी फरीदी नगर में एक मकान में धावा बोलकर घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में रखी नकदी व लाखों के जेवरात बटोर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन चोरों का कुछ सुराग नहीं लग सका।

इंदिरानगर थाना क्षेत्र के फरीदी नगर स्थित बाल विहार कॉलोनी निवासी में रहने वाली शिप्रा सिंह 26 फरवरी 2026 को अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गईं थीं।

बताया जा रहा है कि छह मार्च 2026 को वापस घर लौटी तो दंग रह गईं देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था। बताया जा रहा है कि बेखौफ चोरों ने घर में रखा जेवरात व नकदी बटोर ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!