साइबर हेल्प डेस्क की मदद से मिली सफलता
मोबाइल फोन मिलते ही स्वामियों के खिले चेहरे, पुलिस को दिया धन्यवाद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन, पुलिस उपायुक्त मध्य के कुशल पर्यवेक्षण तथा पुलिस आयुक्त हजरतगंज एवं इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क की मदद चोरी व खोए हुए 96 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत बीस लाख रुपए बताई जा रही है।लाख रुपए है।
डीसीपी मध्य व इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बरामद मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल फोन मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे और पुलिस टीम को दुआएं दी।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढने के लिए सर्विलांस सेल एवं साइबर हेल्प डेस्क के साथ उनकी टीम काम कर रही थी।
पुलिस टीम ने ईएमआई से मोबाइलों को ट्रैक कर लखनऊ के अलावा दूसरे जिलों से 96 मोबाइल फोन बरामद किए।
मोबाइल फोन मिलते ही स्वामियों ने पुलिस टीम के साथ खिंचवाई तस्वीर
चोरी हुए और खोए हुए मोबाइल फोन पाने के बाद मोबाइल स्वामियों पुलिस टीम से साथ लोगों ने फोटो खिंचाई।
सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस काफी दिनों से कर रही थी ट्रैक
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की अगुवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक स्वतंत्र पटेल, कंप्यूटर आपरेटर अमित कुमार व महिला कांस्टेबल जमीला बानो शामिल थीं। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक विभिन्न लोगों के खोए मोबाइल के सीईआईआर पोर्टल के जरिए से ट्रेस किया गया और साइबर टीम के अथक प्रयास से मोबाइलों को खोजकर मोबाइल स्वामियों को थाने बुलाकर उनके हाथों सिपुर्द किया गया। मोबाइल फोन मिलते ही लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए दुआएं दी।




