मूक-बधिर खुशी को मिली नई जिंदगी, पेंटिंग बनी तस्वीर देकर इंस्पेक्टर को दिया धन्यवाद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। हार के आगे हमेशा जीत हासिल होने की उम्मीद होती है। हार गए हम जीत गए वो जो हमेशा आगे निकलना चाहते थे, अपने हुनर की जादूगरी दिखा गए, हमें सिखा गए की परिस्थिति कैसी हो पीछे नहीं हटना है बस डटे रहना है आगे रहना है रहना है किसी शायर की ये पंक्तियां इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह पर सटीक बैठ रही है।
चार महीने पहले सड़क किनारे एक खुशी नाम की मूक-बधिर बच्ची बैठी मिली। उसके चेहरे पर खामोशी और उदासी देख क्षेत्र में गस्त पर निकले इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह और उनके अधीनस्थों की नजर पड़ी।
इंस्पेक्टर का काफिला उस बेबस खुशी के पास पहुंचा और उससे हाल पूछा।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने कहा आप बेहिचक बताइए हम आपके साथ हैं। इंस्पेक्टर की जुबान से यह अल्फाज़ निकलते उसके चेहरे पर चंद मिनटों के लिए मानो एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
इंस्पेक्टर ने उस मूक-बधिर खुशी को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के इस सराहनीय कार्य की खबर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई फिर क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची का इलाज करने के लिए फरमान जारी कर दिया। बच्ची का सफल ऑपरेशन हुआ और उसके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
निराश हो चुकी खुशी इंस्पेक्टर हजरतगंज की पेंटिंग से तस्वीर बनाई और हजरतगंज कोतवाली पहुंच कर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह से मुलाकात कर उनके हाथों में पेंटिंग देकर खुशी जाहिर की।




