November 3, 2026 9:58 pm

इटौंजा: गोवध के इरादे से डीसीएम में लादकर जा रही आठ गाय व एक बछिया बरामद 

डीसीएम सहित चालक गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जा रहा था प्रतिबंधित जानवर 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी के तमाम कोशिशों के बावजूद प्रबंधित जानवरों की तस्करी किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इंस्पेक्टर इटौंजा की टीम ने रविवार को चेकिंग के दौरान पंजाब राज्य से डीसीएम में लादकर गोवध के लिए बिहार राज्य जा रही खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस को मौके से डीसीएम में लदी आठ गाय व एक बछिया बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद सभी प्रबंधित जानवरों को आजाद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर इटौंजा के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम पंजाब राज्य के शंकर कला थाना खडूर साहिब निवासी 42 वर्षीय रवीन्द्र सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह बताया। इंस्पेक्टर का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया वह लुधियाना निवासी संदीप सिंह द्वारा सभी प्रबंधित जानवरों को डीसीएम में लादकर गोवध के इरादे से बिहार राज्य के बक्सर मंडी ले जा रहा था। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि इससे पहले भी कई बार गायों की सप्लाई कर चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!