August 8, 2026 2:15 am

इटौंजा: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत 

साथी घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर 

शादी समारोह से लौटते समय हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बेलगाम वाहनों का आतंक थम नहीं रहा है। इटौंजा थाना क्षेत्र में कुमरावां सोनारन पुरवा गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दो मित्र वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इटौंजा क्षेत्र स्थित बाहरगांव सिवरी गांव निवासी 25 वर्षीय प्रशांत सिंह अपने 30 वर्षीय मित्र वीरपाल सिंह के साथ रविवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों मित्र सोमवार सुबह मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे कि जैसे ही वह कुमरावां सोनारन पुरवा गांव के पास पहुंचे कि तभी तेज़ रफ़्तार से आ रहे ट्रक यूपी 34 सी 9129 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में प्रशांत सिंह पुत्र उदयभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरपाल सिंह पुत्र घनश्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।

उपनिरीक्षक अरविंद तिवारी के मुताबिक ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर पर रोते-बिलखते पहुंचे उदयभान सिंह परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। बेटे की दशा देख घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!