April 24, 2026 3:05 pm

ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: निवेशकों से करोड़ों हड़पने वाला गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उ०प्र० ने शताब्दी फिन कार्प प्रा० लि० कम्पनी के मुकदमे से सम्बन्धित आरोपी मो० फराज उर्फ सनी राणा को मेरठ से गिरफ्तार किया है ।

डीजी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उ०प्र० नीरा रावत नें बताया कि शताब्दी फिन कार्प प्रा० लि० कम्पनी के संचालक /

निदेशकगण व खाता धारक नें बैंकों से जनता को होम लोन, शिक्षा लोन, कृषि ऋण व इनकम टैक्स रिटर्न ऋण दिलाने के नाम पर कम्पनी के बैंक खातों में आवेदकों से फाइल चार्ज, प्रोसेसिंग फीस सर्विस टैक्स के रूप में धन जमा कराकर, बिना ऋण पास कराये आवदेकों औऱ निवेशकों के 3,91,783 रूपये के जमा धन को हड़प कर एवं कार्यालय बन्द कर फरार हो गए।

डीजी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उ०प्र० नीरा रावत नें बताया कि इस सम्बन्ध में थाना ई०ओ०डब्लू० सेक्टर मेरठ, जनपद मेरठ में धारा 406/420/467/468/471/120बी आईपीसी तथा भारतीय रिजर्व बैंक एक्ट 1934 की धारा 45 (1) ए का मुकदमा दर्ज किया गया।डीजी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उ०प्र० नीरा रावत नें बताया कि ई०ओ०डब्लू० की विवेचना से चार आरोपी दोषी पाए थे, जिसमें मो० फराज उर्फ सनी राणा को आज गुरुवार को जनपद मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। डीजी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उ०प्र० नीरा रावत नें बताया कि आरोपी कम्पनी में निदेशक के पद पर था। शेष तीन आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!