लखनऊ। (संवाददाता) सोमवार ईको गार्डन में प्रदेश भर से आये सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी जायज मांगो को लेकर आज
28 सितम्बर को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे धरने का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ उ०प्र० और सीएचओ यूनियन के पदाधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया। सीएचओ संघ के प्रदेश अध्यक्ष सनत सिंह व सीएचओ यूनियन के प्रदेश महामंत्री मोहित और मीडिया प्रभारी अजय के साथ सीएचओ ने जायज मांगों के लिए एकजुट होने का आव्हान किया जिसमे आशुतोष और सचिन सिंह भी उपस्थित रहे। यह धरना लखनऊ के इको गार्डेन में 28 सितम्बर से शुरु होगा जब मांगे नहीं मानी जायेगी तब तक धरना चलता रहेगा।
मुख्य माँगे हैं-
PBI को मूल मानदेय में समाहित किया जाए।
₹60,000 प्रतिमाह मानदेय अथवा 4800 ग्रेड पे के समकक्ष वेतनमान
पारदर्शी एवं वार्षिक स्थानांतरण नीति,
पृथक CHO कैडर एवं नियमितीकरण/स्थायीकरण,
DA एवं HRA का लाभ,
कैशलेस स्वास्थ्य उपचार की सुविधा
₹1 करोड़ का बीमा कवर।
सेवा अवधि के आधार पर अतिरिक्त वेटेज अंक।
. अर्जित अवकाश (EL) की सुविधा
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के वर्तमान में अनुमन्य आकस्मिक अवकाश (CL), चिकित्सा अवकाश (ML) एवं विशेषाधिकार अवकाश (PL) के अतिरिक्त, राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों की भांति अर्जित अवकाश (Earned Leave-EL) की सुविधा भी नियमानुसार प्रदान की जाए।





