August 8, 2026 2:18 am

उत्कृष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सहयोग से आम के पौधों का हो रहा निर्यात

लखनऊ। मलिहाबाद के नर्सरी किसानों ने उत्कृष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सहयोग से आम के पौधों का किया निर्यात।श्री दिनेश प्रताप सिंह मा० राज्य मंत्री उद्यान कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश की प्रेरणा से मलिहाबाद के प्रमुख नर्सरी किसानों ने जो उत्कृष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सदस्य हैं। सभी ने साथ मिलकर ओमान के लिए आम,अमरूद एवं अन्य फलों के निर्यात योग्य पौधों का तैयार कर रहे है। उत्कृष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक ने बताया कि इन आम के पौधों को निर्यातक ओम इंटरप्राइजेज, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। निदेशक उद्यान डॉ.अतुल कुमार सिंह एवम मुख्य उद्यान विशेषक डॉ. राजीव वर्मा के मार्ग दर्शन में पौधों निर्यात योग्य तैयार कराया गया। इस मौके पर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सतीश सिंह एवं राजकुमार सिंह अभिनेनदर सिंह राठौर,निर्यातक धनंजय प्रताप,नर्सरी के छोटू मौर्य, उपस्थित थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!