August 8, 2026 2:11 am

उत्तरी कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कामयाबी: खोए हुए 103 मोबाइल फोन बरामद 

फोन मिलते ही उम्मीद खो बैठे वास्तविक स्वामियों के खिले चेहरे 

पुलिस को दी शाबाशी और दुआएं, बरामद मोबाइल फोन की कीमत 21 लाख रुपए बताई जा रही 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गायब हुए मोबाइल फोन को खोजने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तरी जोन की कमिश्नरेट पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

सर्विलांस सेल व क्राइम की संयुक्त टीम ने लोगों के खोए हुए 103 मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मोबाइल स्वामियों को लौटाए। बरामद हुए अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन की कीमत 21 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गायब होने की शिकायतें मिली थीं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज इन मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाकर तलाश शुरू की गई। संयुक्त टीम मेहनत व लगन से काम कर लखनऊ सहित अन्य जनपदों से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए।

खोए हुए मोबाइल मिलते ही वास्तविक मोबाइल स्वामियों के खिले चेहरे

खोए हुए मोबाइल फोन मिलने के बाद वास्तविक मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे।

सोमवार को पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने लोगों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनके हाथों सौंपा।

उम्मीद खो चुके अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस टीम को शाबाशी देते हुए दुआएं दी।

वहीं इस टीम में शामिल उपनिरीक्षक दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल नदीम, हेड कांस्टेबल अवधेश गिरी, हेड कांस्टेबल अमित कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, कांस्टेबल राघवेन्द्र प्रताप सिंह व कांस्टेबल विशेष दुहूणा की वास्तविक मोबाइल स्वामियों ने जमकर सराहना की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!