August 8, 2026 2:22 am

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा जनरल हैल्थ स्वास्थ शिविर का आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल द्वारा सुबह 10:00 से 05:00 तक हुसैनाबाद घंटाघर के पास सी एम एस डॉ.डी सी पांडेय जी की अध्यक्षता में मेगा जनरल हैल्थ स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन फीता काटकर डॉ डी सी पांडेय ने किया तथा विशेष अतिथि डॉक्टर सुरेश अहिरवार का बुके देकर स्वागत किया गया।

पुष्कर सिंह सीपीएम और आमिर खान एस एस के मैनेजर के द्वारा शिविर में आए लाभार्थियों का जनरल हेल्थ चेकअप करवाया गया। शिविर में   एच०आई०वी० परामर्श और परिक्षण,सिफलिस जांच, एस०टी०आई० प्रबंधन, टी०बी० शुगर हेपेटाइटिस B व C की जांच, प्रसव पूर्व जांच, किशोर/किशोरी को परामर्श,बच्चो को टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग परामर्श,आदि की सेवाए प्रदान की गई।

शिविर में डॉ रश्मि शर्मा, डॉ अश्विनी, डॉ अजय कुमार शर्मा,डॉ अमित पटेल,डॉ वैशाली सिंह जी द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। ART center केजीएमयू से पंकज जी, समस्त आईसीटीसी काउंसलर , समस्त STI काउंसलर, एस एस के परामर्शदाता सौम्य पांडेय, STI परामर्शदाता मीनावती, गुड्डी (SSKLT), SSORW ( बुशरा, सुजल ) हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन अल्तमश जी और समस्त टी आई लखनऊ ने अपना सहयोग प्रदान किया,एएनएम आशाएं नुक्कड़ नाटक वह मैजिक शो का आयोजन किया गया।

शिविर में सम्पूर्ण सुरक्षा मैनेजर आमिर खान, सी पी एम पुष्कर जी व एसएसके टीम के द्वारा हेल्थ शिविर में वस्तुओं का प्रबंध किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!