November 3, 2026 10:44 pm

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग स्टेनोग्राफर्स संघ का 36वां अधिवेशन संपन्न, नवीन भटनागर बने प्रान्तीय अध्यक्ष

लखनऊ। (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग स्टेनोग्राफर्स संघ के 36 वे अधिवेशन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अवधेश कुमार, प्रमुख अभियन्ता (परि० एवं नियो०), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ०प्र०, लखनऊ, अतिविशिष्ठ अतिथि अजय प्रताप श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता (कार्मिक-4/6), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ०प्र०, लखनऊ, अतिविशिष्ठ अतिथि विश्वनाथ पाण्डेय एवं नरेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति चौधरी चरण सिंह प्रेक्षागृह, सिंचाई भवन, एनेक्सी, लखनऊ में सम्पन्न हुआ।

इस 36वें अधिवेशन एवं चुनाव में प्रान्तीय अध्यक्ष पद पर नवीन भटनागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कविता तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर तौकीर अहमद, प्रान्तीय महामंत्री पद पर महेन्द्र प्रताप, संगठन मंत्री पद पर सुनील कुमार, संयुक्त मंत्री (पूर्व) पद पर सचिन कुमार सरोज, संयुक्त मंत्री (पश्चिम) पद पर अनुरोग यादव, कोषाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश रविदास एवं आडिटर पद पर गौरव कुमार निर्विरोध विजयी घोषित किये गये। यह पूरा अधिवेशन उत्साह पूर्वक और धूमधाम से संपन्न हुआ।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!