औरास उन्नाव। (संवाददाता) विकास खंड औरास के ग्राम बघौड़ा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से गांव के लाल मोहम्मद पुत्र सुभानी और श्रीमती मंगोला पत्नी मेवालाल की लगभग 2 बीघा फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।कटाई कर रहे एक किसान का मोबाइल फोन भी इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एकजुट होकर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और अन्य किसानों की फसलें सुरक्षित बच गईं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
वही ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने तक मौके पर नहीं पहुंच सकी थी पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।





