औरास। (संवाददाता) उन्नाव जिले के क्षेत्र में सभी जर्जर सदके गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जबकि जिस पर चलना मुश्किल हो गया है
औरास रोड से भोडकुडी होते हुए बनारसी मेला जाने वाली सड़क जर्जर खस्ता हालत हो चुकी जिसमें बहुत ही बड़े-बड़े गद्दे हो गए जिसके कारण उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु एवं ग्रामीण को बहुत ही बड़ी परेशानियां उठानी पड़ रही है इसी तरह औरास से मुसलवा होते हुए कटरा तरौना यह सड़क लखनऊ उन्नाव सीमावर्ती पर पड़ता है और मियागंज से रसूलाबाद से मुंशीगंज मुंशीगंज से अजगेन से मोहन मोहन से धमरा मटेरिया होते हुए सैफुलपुर तक और बांगरमऊ से सफीपुर से चक्रवर्ती हसनगंज थाना तहसील सि मऊ सीसी चौराहे से पूरथवा मवई धोबियाना समद रामपुर गढ़वा जवान करौंदी आदि सहित अन्य सड़के सभी जर्जर खस्ता हालत हो चुकी है इस पर आने जाने वाले राहगीरों एवं ग्रामीणों को चलना दूरभर हो गया है और इन सभी सड़कों पर रोज-रोज दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है।
जबकि इसकी शिकायत होने के बावजूद भी कर्मचारी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए विभागीय कर्मचारी एवं अधिकारियों पर दिन पर दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है अंत में पुनः प्रेस के माध्यम से इस क्षेत्र के ग्रामीण एवं व्यापारी जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि इस क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिनकी मरम्मत कराए जाने की मांग की है ।




