औरास। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के जनपद उन्नाव जिले के थाना माखी के अंतर्गत ग्राम बांदा खेड़ा विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी तहसील हसनगंज के निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम सिंह में अपने शिकायती पत्र भेज कर कहां है कि हमारे गांव में सरकारी सुरक्षित भूमि पशुचर जमीन लगभग 80 बीघा जमीन पर हो माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है जबकि उच्च न्यायालय एवं मंत्रियों सांसद विधायक ने अपनी समीक्षा बैठकों में फरमान जारी कर रखा है और की सरकारी सुरक्षित जमीनों पर जो लोग धीरे-धीरे अवैध रूप से कब्जा कर रखा है या फिर जो लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं उनके विरुद्ध एक टीम बनाकर सभी क्षेत्र में पहुंचकर जो सरकारी सुरक्षित जमीन जैसे कि चारागाह पशूचर तालाब खलिहान चक मार्ग बंजार अन्य सरकारी जमीनों पर जो लोग कब्जा कर रखा है या फिर अवैध कब्जा कर रहे हैं उनको चिन्हित कर उनके विरुद्ध रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने का आदेश निर्देश निर्देशित किया गया परंतु हसनगंज तहसील के लेखपाल से लेकर अन्य अधिकारी कर्मचारी की मिली भगत से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे भूमाफियाओं द्वारा किया जा रहा है ऐसा ही मामला सामने आया है जिससे साफ सुथरा अधिकारियों एवं कर्मचारी की छवि धूमिल करने में कुछ कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है जिसकी शिकायत जिला अधिकारी को पत्र भेज कर अपने स्तर से जांच कर जो इसमें दोषी पाए जाएं उनके विरुद्ध कठोर करवाई करने की मांग की है ।




