शाहपुरतोंदा, उन्नाव। (संवाददाता) 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहपुरतोंदा में आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी राजनीतिक और सामाजिक हलचल देखने को मिली। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल उपाध्यक्ष श्री सत्यम सिंह चौहान के आवास पर क्षेत्र के सम्मानित प्रबुद्ध जनों के सहयोग से “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने सत्यम सिंह चौहान के निवास पर सामूहिक रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का मुख्य आधार हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने देशव्यापी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने और पौधों की देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।
सफल पौधारोपण के बाद मंडल उपाध्यक्ष सत्यम सिंह चौहान के आवास पर एक विशेष क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अर्जुन लाल दिवाकर ने क्षेत्र के सम्मानित लोगों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। बैठक में संगठन की मजबूती और स्थानीय जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
इस अवसर पर आयोजित बैठक और अभियान में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें टिकरा प्रधान अविनाश कनोजिया, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार द्विवेदी, भाजपा सेक्टर संयोजक छोटे महाराज, डॉ अनिल सिंह, बच्चू पंडित जी, प्यारे कोटेदार आदि लोग उपस्थित रहें।




