August 8, 2026 2:16 am

उन्नाव: शिक्षक सुरेंद्र यादव हुए सेवानिवृत्त, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

औरास, उन्नाव। (संवाददाता) शिक्षा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले राजकीय विद्यालय इनायतपुर बर्रा के सहायक अध्यापक श्री सुरेंद्र यादव को शनिवार को विद्यालय परिवार द्वारा भव्य विदाई दी गई। 11 अप्रैल 2026 को आयोजित इस समारोह में शिक्षक के रूप में उनके 29 वर्षों के गौरवशाली सफर को याद किया गया।

बता दें कि श्री यादव 31 मार्च 2026 को अपनी सेवाओं से निवृत्त हुए थे। उन्होंने वर्ष 1997 से 2026 तक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर रहते हुए हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारा। समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद अदनान हाफिज ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित शिक्षक बताया। इस अवसर पर साथी शिक्षकों ने उन्हें बुके, अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!