August 8, 2026 2:19 am

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल जनपद आगरा के भ्रमण पर

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा0 बबीता सिंह चौहान कल 21 अक्टूबर, 2024 को जनपद आगरा में भ्रमण पर रहेंगी। डा0 चौहान पूर्वाहन 11 बजे आगरा स्थित नवीन सभागार सर्किट हाउस में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित करेंगी। साथ ही जनपद में महिला उत्पीड़न एवं शिकायतों से संबंधित प्रकरणों की पुलिस आयुक्त अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए महिला जनसुनवाई भी करेंगी।आयोग की अध्यक्ष अपराह्न 01ः15 बजे से आगरा की आंगनबाड़ी केन्द्र कलाल खेरिया में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!