August 3, 2026 3:49 pm

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: एक करोड़ पांच लाख की हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार 

523 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन व 620 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था व अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन और पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ गाजीपुर ने सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक करोड़ पांच लाख रुपए कीमत की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। एएनटीएफ टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से 523 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन व 620 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख की टीम ने जयसिंहपुर थाने की पुलिस के सहयोग से मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र से एक तस्कर को पकड़ा है। एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र स्थित चौरे दानूपटटी गांव निवासी दिलशाद बताया।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह बाराबंकी निवासी एक बड़े तस्कर से अवैध हेरोइन खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास गांवों व अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपए बताई जा रही है।

62
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!