August 8, 2026 2:12 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: बत्तीस लाख साठ हजार के अवैध पोस्ता के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार 

163.231 किलो ग्राम अवैध पोस्ता, एक तराजू, दो मोबाइल फोन व 2,310 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में काफी दिनों से मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ बाराबंकी और जैदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जैदपुर थाना क्षेत्र से तीन तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 16.231 किलो ग्राम अवैध पोस्ता तृण, एक तराजू, दो मोबाइल फोन व 2,310 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध पोस्ता तृण की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 32 लाख साठ हजार रुपए के करीब बताई जा रही है।

एएनटीएफ बाराबंकी की टीम ने जैदपुर पुलिस के सहयोग से मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित मचौची गांव के पीछे बनी झोपड़ी से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित मचौची गांव निवासी सुमित वर्मा पुत्र राजेश कुमार, मोहम्मद रफी पुत्र मुन्ना व शिवकुमार वर्मा पुत्र स्व रामतीरथ बताया। एएनटीएफ टीम का कहना है कि इस पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग मचौची गांव के रहने वाले हैं और एक बड़े तस्कर के लिए इस गोरखधंधे को अंजाम देते हैं।उसी तस्कर से अवैध पोस्ता तृण को खरीदकर करीब तीन साल से अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!