August 8, 2026 2:12 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: पचास लाख के अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

98.927 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक कार व 6,050 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बिहार राज्य से कार में लादकर भारी मात्रा में गांजा लाकर यूपी के सुल्तानपुर सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह का राजफाश कर एएनटीएफ बाराबंकी की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एएनटीएफ टीम को इनके पास से 98.927 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक कार, दो मोबाइल फोन व 6,050 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पचास लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के सौरमऊ गांव के पास से कार में लादकर अवैध गांजा बेचने जा रहे दो तस्करों पवन कुमार तिवारी व वेदप्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र स्थित बेलाही गांव के रहने वाले हैं।

एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग मादक पदार्थ गांजा बिहार राज्य से लाकर यूपी के सुल्तानपुर जिले के अलावा अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर कार में लादकर अवैध गांजा बेचने जा रहे थे कि धर लिए गए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!