August 8, 2026 2:22 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिली बड़ी सफलता: दो करोड़ रुपए कीमत का अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बोरी में भरकर अवैध गांजा की सप्लाई करने जा रहे एक तस्कर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीफ) टीम ने मंगलवार को प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले रास्ते पर स्थित एक ढाबे के पास से गिरफ्तार किया है। एएनटीफ टीम ने इसके पास से तीन कुंतल 90 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक कैंटर, एक मोबाइल फोन व 21,160 रुपए की नकदी बरामद की है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन में पुलिस महानिरीक्षक एएनटीफ लखनऊ के निर्देश पर पर एएनटीफ थाना मेरठ व ऑपरेशन यूनिट प्रयागराज द्वारा आतंक का पर्याय बने तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीफ यूनिट के उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले रास्ते पर स्थित एक ढाबे के पास से एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र स्थित ढीपा गांव निवासी सोनू पाल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के पास से तीन कुंतल 90 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक कैंटर, एक मोबाइल फोन व 21,160 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपए के करीब कीमत बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में बताया कि इनका अंतरराज्यीय गिरोह है जो काफी दिनों से अवैध गांजा तस्करी करने में लिप्त है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वर्ष 2023 में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में दादरी थाने से जेल गया था। जेल में ही उसकी मुलाकात एक गांजा तस्कर से हुई और बाहर निकलते ही बड़ा तस्कर बन गया। बताया गया कि पकड़े गए तस्कर की भेंट एक और बड़े तस्कर से हुई जो उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर सप्लाई करता था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उड़ीसा निवासी तस्कर से गांजा खरीदकर तस्करी करने जा रहा था कि एएनटीफ टीम के हत्थे चढ़ गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!