November 4, 2026 8:14 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बरेली: बिहार से यूपी में अवैध अफीम की सप्लाई करने वाले दो तस्कर दबोचे गए 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट बरेली ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को पांच किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीस लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ टीम को इनके पास से पांच किलो अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन व 220 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एएनटीएफ टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक शनिवार को उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदायूं जिले अलापुर मियाऊ रोड होते हुए कुछ तस्कर अवैध अफीम लेकर कहीं बेचने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर कांस्टेबल अंकित यादव, कांस्टेबल सौरभ चौधरी, कांस्टेबल कुश कुमार, कांस्टेबल रसरविन्द्र चौधरी, कांस्टेबल नीरज चौधरी, कांस्टेबल विनीत कुमार, महिला कांस्टेबल रिजवाना के अलावा स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी अजय कुंडू और सर्विलांस टीम के मुख्य आरक्षी अजय कुमार व मुख्य आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र स्थित कुन्दन नंगला गांव निवासी धर्मवीर सिंह यादव पुत्र ओमप्रकाश व बिहार राज्य के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित वजीरगंज गांव निवासी अमित विश्वकर्मा पुत्र स्व अनिल विश्वकर्मा बताया।

एएनटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो बिहार राज्य के गया के रहने वाला जो बड़ा सप्लायर है और वह पेशे से डॉक्टर है। उसी के इशारे पर इस गोरखधंधे को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से पांच किलो अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीस लाख रुपए बताई जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!