भारी मात्रा में अवैध हेरोइन व अवैध चरस बरामद
ए अहमद सौदागर। लखनऊ। सूबे में आतंक का पर्याय बने तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जिलों से तीन तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 565 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, 1,800 रुपए की नकदी, पांच किलो ग्राम अवैध चरस, मोबाइल फोन व 4,950 रुपए की नकदी, 630 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोटरसाइकिल व 245 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार दो करोड़ 89 हजार रुपए बताई जा रही है।
एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र स्थित सआदतगंज गांव निवासी शाने हुसैन पुत्र मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया है। वहीं एएनटीएफ यूनिट मेरठ ने चंपारण बिहार निवासी अब्दुल लमनान अंसारी पुत्र रैफुल अंसारी को पकड़ा है। इसके अलावा एएनटीएफ यूनिट सहारनपुर ने हापुड़ जिले के धौलाना गांव निवासी वसीबु पुत्र जब्बार को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ के मुताबिक इनसे कौन तस्कर मादक पदार्थों की सप्लाई करवा रहा है इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।





