August 8, 2026 2:23 am

एएनटीएफ टीम को मिली बड़ी सफलता: दो करोड़ की अवैध हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार 

950 ग्राम अवैध हेरोइन, एक अर्टिगा कार, एक मोबाइल फोन व 550 रूपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दो करोड़ की अवैध हेरोइन बरामद करने के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। एएनटीएफ के हत्थे चढ़ा तस्कर भदोही जिले से खरीदकर मुंबई में लेजाकर फुटकर में बेचकर मोटी रकम हासिल करता है। एएनटीएफ टीम को दबोचे गए तस्कर के पास से 950 ग्राम अवैध हेरोइन, एक अर्टिगा कार, एक मोबाइल फोन व 550 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपनिरीक्षक चंदन पांडेय के मुताबिक उन्हें कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक शख्स है जो भदोही जिले से अवैध हेरोइन खरीदकर अर्टिगा कार में रखकर मुंबई में लेजाकर सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक तस्कर वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित कस्बा लहरतारा में मौजूद है जो अर्टिगा कार में मादक पदार्थ (हेरोइन) की खेप लेकर जाने वाला है। इस सूचना पर एएनटीएफ टीम सक्रिय हुई और मंडुवाडीह पुलिस के सहयोग से घेरेबंदी कर मौके से अर्टिगा कार सहित तस्कर को धरदबोचा।

उपनिरीक्षक चंदन पांडेय के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र स्थित गणेश रायपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत उपाध्याय बताया। पूछताछ में यह भी बताया वह भदोही जिले से अवैध हेरोइन खरीदकर अर्टिगा कार से मुंबई जाने की फिराक में था कि एएनटीएफ और मंडुवाडीह की संयुक्त पुलिस टीम ने दबोच लिया। उपनिरीक्षक चंदन पांडेय ने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!