August 8, 2026 2:14 am

एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर: एक करोड़ चार लाख की अवैध हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 1,390 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर ने बुधवार को जमानियां थाना क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 520 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 1,390 रुपए की नकदी बरामद किया गया। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ चार लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

एएनटीएफ टीम को गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र में बुधवार को अवैध हेरोइन तस्करी करने की सूचना मिली थी। इसके बाद एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को धरदबोचा।
पकड़े गए दोनों तस्करों की शिनाख्त बिहार राज्य के भभुआ जिले के कुदरा गांव निवासी अविनाश कुमार पुत्र अशोक कुमार व उपरोक्त निवासी राजू कुमार रावत के रूप में हुई है।
एएनटीएफ के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग बिहार राज्य से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन लाकर गाजीपुर जिले के अलावा आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं। यह भी बताया कि इसी गोरखधंधे से इनके परिवार का जीवन यापन चलता है। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!