August 8, 2026 2:14 am

एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर को मिली बड़ी कामयाबी: पचास लाख रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

509 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, तीन मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन व 920 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख के मुताबिक सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ तस्कर चार पहिया वाहन में मादक पदार्थ लादकर कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह कांस्टेबल जयंत कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार चौरसिया, कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल देवानंद, कांस्टेबल इन्द्र पाल, कांस्टेबल शिलांग राय जलालपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार व कांस्टेबल राजन गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू किया। बताया जा रहा है कि एएनटीएफ टीम चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक चार पहिया वाहन संदिग्ध हालात में आती दिखाई दी। टीम ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे, लेकिन एएनटीएफ टीम ने घेरेबंदी कर मौके से दो लोगों को धरदबोचा।

टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें से अवैध मादक पदार्थ मिला।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित तरसड़ा कठिराव गांव निवासी 29 वर्षीय शिवकुमार यादव पुत्र तिलकधारी यादव व उपरोक्त निवासी आशुतोष जायसवाल पुत्र छोटे लाल जायसवाल बताया।

एएनटीएफ के मुताबिक आशुतोष पालघर महाराष्ट्र का मूल निवासी है।

पूछताछ में दोनों तस्करों ने पुलिस को बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो मादक पदार्थ एमडी महाराष्ट्र मुंबई से लाकर जौनपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की बात स्वीकार किया है। बरामद अवैध मादक पदार्थ एमडी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पचास लाख रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!