August 8, 2026 2:14 am

एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

343 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 220 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बुधवार को अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र से अवैध हेरोइन की तस्करी करने वाले एक तस्कर को धरदबोचा। एएनटीएफ टीम को पकड़े गए आरोपित के पास से 343 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 220 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख आंकी जा रही है। एएनटीएफ टीम ने आरोपित को मुसाफिरखाना थाने दाखिल कर मामले की छानबीन कर रही है।

एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित टीकरा उसमा गांव निवासी मोहम्मद वसीम पुत्र स्व मोहम्मद हसीब के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र गौरीगंज हाईवे अंडरपास होते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने जा रहा है। इस सूचना पर एएनटीएफ टीम मुसाफिरखाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और चेकिंग के दौरान आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बरामद अवैध हेरोइन बाराबंकी निवासी एक शख्स ने दिया है और यह अवैध मादक पदार्थ गौरीगंज हाईवे अंडरपास एक व्यक्ति को सौंप देना, लेकिन इसी दौरान आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!