August 8, 2026 2:14 am

एएनटीएफ यूनिट झांसी: एक करोड़ कीमत का मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

298 ग्राम अवैध स्मैक, 5.496 किलो ग्राम स्मैक की मात्रा बढ़ाने वाला केमिकल, एक मोबाइल फोन व 475 रुपए की नकदी बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। झांसी की एएनटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य के माचलपुर थाना क्षेत्र एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के पास से 298 ग्राम अवैध स्मैक, स्मैक की मात्रा बढ़ाने वाला केमिकल, एक मोबाइल फोन व 475 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ टीम को यूपी के अलावा मध्यप्रदेश राज्य के अलग-अलग जिलों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले की सूचना मिली थी। इसके बाद से तलाशी के दौरान गुरुवार को एएनटीएफ यूनिट झांसी ने मध्यप्रदेश राज्य के माचलपुर थाना क्षेत्र निवासी शकील मंसूरी पुत्र शब्बीर मंसूरी को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक चन्दन पांडेय के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध स्मैक व स्मैक की मात्रा बढ़ाने वाला केमिकल पाउडर बेचता है। उन्होंने बताया कि बरामद अवैध मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!