November 4, 2026 5:35 am

एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज को मिली बड़ी कामयाबी: बीस लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार 

22.850 किलोग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन, चाकू सहित अन्य उपकरण बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बोरे में भरकर 22.850 किलो ग्राम अवैध गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहे एक तस्कर को एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर प्रयागराज जिले के पुरापड़ाईन थाना क्षेत्र स्थित झोपड़पट्टी से स्थानीय पुलिस के सहयोग से धरदबोचा।

एएनटीएफ टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से 22.850 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन, तराजू, पितल का बाट, एक कैंची, चाकू व 360 रुपए की नकदी बरामद। तस्कर के पास से मिले अवैध गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीस लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रधान के मुताबिक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्रयागराज जिले के पुरापड़ाईन थाना क्षेत्र स्थित एक झोपड़पट्टी में अवैध गांजा की खेप लेकर मौजूद है और वह कहीं बेचने की फिराक में जाने वाला है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल शशि प्रकाश, हेड कांस्टेबल सत्येश राय, कांस्टेबल आशीष यादव, कांस्टेबल नीरज पांडेय व थाना दारागंज के उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल बलराम कुमार, कांस्टेबल नीरज कुमार व चालक कांस्टेबल अंशुल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध गांजे की सप्लाई करने वाले तस्कर को दबोच लिया।

उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रधान के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम प्रयागराज जिले के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र स्थित मकान नं 1/1 महाबीरन गली जालिम सिंह का हाता निवासी सप्पू जायसवाल पुत्र स्व मुन्नू लाल जायसवाल बताया। एएनटीएफ टीम के मुताबिक आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह इस अवैध गोरखधंधे को काफी दिनों से कर रहा है और अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर सस्ते दामों में अवैध गांजा खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचने की बात स्वीकार किया है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!