August 8, 2026 2:12 am

एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज: एक करोड़ दस लाख रुपए की अवैध हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

550 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन, एक कार व 700 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बुधवार को प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

एएनटीएफ टीम को इनके पास से 550 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन, एक कार व 700 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ दस लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येन्द्र प्रधान के मुताबिक बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य कार में अवैध हेरोइन रखकर नवाबगंज थाना क्षेत्र से होते हुए जाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र राय, हेड कांस्टेबल सत्येश राय, कांस्टेबल आशीष यादव व कांस्टेबल नीरज पांडेय के अलावा नवाबगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक भीष्म नारायण सिंह व हेड कांस्टेबल भानू प्रताप शुक्ला के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है एएनटीएफ टीम को एक कार पर दो लोग दिखाई दिए। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को कार सहित धरदबोचा। एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम अनीस कुमार उर्फ आशीष सोनकर पुत्र अशर्फी लाल व सौरभ पुत्र छोटे लाल सोनकर बताया। एएनटीएफ टीम का कहना है कि दोनों तस्कर प्रयागराज जिले के यमुनानगर क्षेत्र स्थित मांडा खास गांव के रहने वाले हैं। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक सत्येन्द्र प्रधान ने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!