August 8, 2026 2:14 am

एएनटीएफ यूनिट बरेली: 75 लाख का अवैध मादक पदार्थ बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 

275 ग्राम अवैध हेरोइन, चार किलो अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन व 2,140 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण व अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के नेतृत्व एएनटीएफ यूनिट बरेली ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार को बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 275 ग्राम अवैध हेरोइन, चार किलो अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन व 2,140 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75 लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ यूनिट बरेली ने किला थाने की पुलिस के सहयोग से शनिवार को बरेली सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम झारखंड राज्य के चतरा जिले के हंटर गंज थाना क्षेत्र स्थित कास डबर गांव निवासी महेंद्र कुमार पुत्र रूपन यादव व बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोठा गांव निवासी लोकपाल सिंह पुत्र हुकुम सिंह बताया।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग अवैध मादक पदार्थ पंजाब राज्य से लेकर बिहार, झारखंड व यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। एएनटीएफ टीम का कहना है कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!