August 8, 2026 2:29 am

एएनटीएफ यूनिट मेरठ: गांजे की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

एक कुंतल 60 किलो 914 ग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक, एक मोबाइल फोन व 1,060 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए बड़े अपराधी नौजवानों में नशे का जहर घोल रहे हैं। इनकी जेबें तो भर रही है, लेकिन नशे की लत में डूबने से कई परिवार तबाही की कगार पर हैं। एएनटीएफ यूनिट मेरठ की टीम ने शुक्रवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया तो कई राज सामने आए। आरोपी ट्रक में अवैध गांजा लादकर सप्लाई करने जा रहा था कि एएनटीएफ टीम ने मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र से दबोच लिया। टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो एक कुंतल 60 किलो 914 ग्राम अवैध गांजा मिला।

एएनटीएफ के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 81 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व एएनटीएफ यूनिट मेरठ को शुक्रवार मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक शख्स है जो ट्रक में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लादकर कानपुर से एटा जिले की ओर जाने वाली सड़क से होते हुए कहीं सप्लाई करने जा रहा है। इस सूचना पर एएनटीएफ यूनिट मेरठ बेवर थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर मौके से ट्रक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक तुषार सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम हाथरस जिले के सिकंदरा राउ थाना क्षेत्र स्थित एचोला सहादतपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह पुत्र राजेन्द्र पाल सिंह बताया।

उपनिरीक्षक तुषार सिंह ने बताया कि इसके पास से ट्रक में लदे एक कुंतल 60 किलो 914 ग्राम अवैध गांजा, ट्रक, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ई-वे बिल व 1,060 रुपए की नकदी बरामद हुई है। उपनिरीक्षक के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 81 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!