816.863 किलो ग्राम अवैध गांजा, आठ मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, दो कार, दो ट्रक, बैंक पासबुक व 13,460 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। ट्रक और कार के भीतर छिपाकर 816.863 किलो ग्राम अवैध गांजा लेकर जा रहे ट्रक व कार को एएनटीएफ मेरठ की टीम ने बुधवार को इटावा आगरा लाइन के पास से पकड़ा है। छह तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल दो कार व दो ट्रक कब्जे में लिया है। बरामद अवैध गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ दस लाख रुपए बताई जा रही है। टुंडला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एएनटीएफ यूनिट मेरठ को सूचना मिली थी कि फिरोजाबाद जिले के टुंडला थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध गांजे की खेप लेकर गिरोह कहीं खपाने जा रहा है।
अवैध गांजा कार व ट्रक में रखा गया है। इस सूचना पर एएनटीएफ टीम ने घेरेबंदी कर कार व ट्रक सहित मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
एएनटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम बिहार निवासी दिनेश पाल, मुंगेर बिहार निवासी समीर कुमार, मुजफ्फरपुर बिहार निवासी रवि कुमार, जनपद मथुरा निवासी संतोष कुमार व वृन्दावन मथुरा निवासी कृष्णा बताया। एएनटीएफ टीम का कहना है कि पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो उड़ीसा से लेकर यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।





