August 8, 2026 2:16 am

एएनटीएफ यूनिट सहारनपुर: एक करोड़ तीस लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

640 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन व एक हजार रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध और पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ टीम सहारनपुर ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से मेरठ जिले के सरुरपुर थाना क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 640 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन व एक हजार रुपए की नकदी मिली है। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ तीस लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ यूनिट सहारनपुर के उपनिरीक्षक नवीन कुमार के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी मेरठ जिले के सरुरपुर थाना क्षेत्र में कुछ तस्कर मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह मंगलवार को अपने टीम में शामिल हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार, कांस्टेबल शिवम चौधरी, कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार के अलावा सरुरपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार व हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे एक तस्कर को मेरठ-शामली हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक नवीन कुमार के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र स्थित पावटी कलां गांव निवासी शौकीन अली पुत्र अलीशेर बताया।

उन्होंने बताया कि इसके पास से बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ तीस लाख रुपए बताई जा रही है। एएनटीएफ का कहना है कि पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह इस गोरखधंधे को काफी दिनों से कर रहा है और हमेशा की तरह मंगलवार को भी अवैध हेरोइन बरेली जिले से एक बड़े तस्कर से लेकर दो लोगों के हाथों बेचने के लिए जा रहा था। यह भी तस्कर ने बताया कि वह अपनी शौक पूरी करने के लिए करता है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!