रहीमाबाद/लखनऊ। जालामऊ बिजली घर में अवर अभियंता अजीत कुमार की अध्यक्षता में एकमुश्त समाधान योजना के तहत ग्राम अहिंडर में कैम्प लगाया गया। कैम्प में पहुंचकर एकमुश्त समाधान योजना का लाभ पाने के लिए बकाया बिल जमा करने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके साथ ही गलत बिलों का संसोधन कर सही किया गया। कैम्प के दौरान 50 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं ने एक मुफ्त समाधान योजना का लाभ लिया। जिसमें 37 बकायदार उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन हुए। अवर अभियंता अजीत कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा बिजली बिल में ब्याज माफी योजना 31 दिसंबर के लिए तीन चरणों में शुरू की गई है जिसका पहला चरण 8 नवंबर से शुरू हो गया है जो 30 नवंबर तक चलेगा दूसरा चरण 1 दिसंबर से 15 दिसंबर और तीसरा चरण 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। जिसमें बिजली बिल के बकाया उपभोक्ताओं को बिल जमा करने पर ब्याज माफी योजना का लाभ मिलेगा। मंगलवार को जालामऊ बिजली के घर के अंतर्गत ससपन फीडर के ग्राम अहिंडर में लगे कैंप में बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता पहुंचे। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। कैम्प में करीब 3 लाख रुपए जमा हुए और अवर अभियंता अजीत कुमार ने विद्युत बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी की गई एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाकर भविष्य में हो सकने वाली किसी भी कार्रवाई से बचे और इस योजना का भरपूर प्रचार प्रसार करें ताकि बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ताओ को इस योजना का लाभ मिल सके। इस मौके पर विधुतकर्मी मनीष यादव, सौरभ वर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, रामदीन, सुनील रावत, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहें।




