गैंग चलाकर दे रहा था घटना को को अंजाम
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने चंदौली जिले से 50 हजार रूपये का इनामी बदमाश शौकीन को रामनगर करजहा जीरो पॉइंट ओवर ब्रिज के नीचे गोरखपुर देवरिया हाईवे से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी शौकीन निवासी सम्बल हेड़ा थाना मीरापुर, जनपद मुज्जफरनगर का है।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर नें बताया कि थाना सैयदराजा, जनपद-चंदौली में दर्ज धारा-3 (1) उ०प्र० गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एवं पुरस्कार घोषित आरोपी शौकीन निवासी सम्बल हेड़ा थाना मीरापुर, जनपद मुज्जफरनगर रामनगर करजहा जीरो पॉइंट ओवर ब्रिज के नीचे गोरखपुर देवरिया हाईवे के पास था। मुख्य आरक्षी रुद्र नारायण उपाध्याय मुख्य आरक्षी कौशलेंद्र प्रताप सिंह मुख्य आरक्षी विजय वर्मा व मुख्य आरक्षी रवि वर्मा की टीम नें गिरफ्तार किया ।एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर नें बताया कि पकड़े गये आरोपी का एक गिरोह है, जो यू०पी०, हरियाणा, पंजाब व बिहार आदि राज्यों से गोवंशीय पशुओं की असम, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में तस्करी करता है। मार्च-2023 में थाना सैयदराजा, जनपद-चंदौली में मुकदमा दर्ज होने पर बिहार, हरियाणा, मुंबई, दिल्ली तथा अहमदाबाद में छिप कर रह रहा था।पकड़े गये आरोपी को थाना सैयदराजा, जनपद-चंदौली में दाखिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।इसके विरुद्ध सत्रह मुकदमे दर्ज है।




