August 8, 2026 2:12 am

एसटीएफ: वाराणसी में दबोचा गया मादक पदार्थ का सप्लायर, 55 लाख का अवैध गांजा बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ टीम अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सक्रिय सदस्य अजय गिरी को कमिश्नरेट वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के पुलवरिया पुल से 200 मीटर आगे वाराणसी जौनपुर हाईवे से

गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 1.07 कुन्तल गाँजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रूपये बताई गई है।पकड़ा गया आरोपी अजय गिरी निवासी मुस्तफाबाद, थाना हलधरपुर जनपद मऊ का है।एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह नें बताया कि पकड़ा गया आरोपी उड़ीसा से मादक पदार्थ की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के मऊ व उसके आस-पास के जिलों अवैध मादक पदार्थों की तरकरी करता है। वह महीने में तीन बार चक्कर लगाता है। जिसमें उसे काफी मुनाफा होता है।गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कमिश्नरेट वाराणसी के थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!