August 8, 2026 2:30 am

ऑपरेशन पहचान: अपराध रोकने के लिए मकान मालिकों से किराएदारों का रजिस्ट्रेशन करवाएगी पुलिस 

अब नौ हजार से अधिक लोगों ने कराया सत्यापन, जनता के बीच जाकर लोगों को समझाएगी पुलिस 

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने अधिनस्थों को दिए निर्देश 

गांव मोहल्ले में जाकर मकान मालिकों को दें सुझाव, संदिग्ध मिलने पर सूचना देने के लिए की अपील 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर किराएदारों के सत्यापन के लिए अभियान छेड़ा है। पुलिस ऑपरेशन पहचान के तहत किराएदारों के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत शुरू कर दी है। अब दुकान व मकान मालिकों को किराएदारों के सत्यापन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद भी किसी ने लापरवाही की तो न सिर्फ मुकदमा होगा, बल्कि उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा।

राजधानी लखनऊ में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि जिस शख्स ने किराए पर मकान दिया है उसका सत्यापन कराएं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था का निर्देश सभी जोन के डीसीपी व स्टेशन अफसरों को भेजा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में लोगों के साथ बैठक कर ऑपरेशन पहचान के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि थानेदार खुद चलकर गली-मोहल्लों तक जाएंगे। हालांकि इससे पहले भी कई बार किराएदारों के सत्यापन कराने का तत्कालीन पुलिस के आलाधिकारियों ने चलाया, लेकिन उनका तबादला होते ही योजनाएं भी शायद उनके साथ चली गई। अब लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ऑपरेशन पहचान नाम के तहत सत्यापन कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ने बताया कि अबतक नौ हजार अधिक लोगों ने किराएदारों का रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने कहा कि चाल-चरित्र और चेहरा बदलने के लिए अब जनता के बीच पुलिस चौपाल लगाकर सत्यापन के बारे में जागरूक करेगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने खासतौर पर यह नसीहत दी। उन्होंने शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों के मुहल्लों और गांवों में जाकर अधिसूचना संकलन करने और वर्कशॉप आयोजित करने के साथ ही जनता से संवाद करने पर जोर दिया। कहा कि जनता के जो लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करते हैं उनको धन्यवाद दिया।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मकान या फिर दुकान मालिक किराएदारों को सत्यापन जरूर कराएं और अगर इस दौरान कोई शख्स संदिग्ध मिले पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!