August 8, 2026 2:14 am

औरास: जामुन की अच्छी फसल से बागवानों के चेहरे खिले

मौसम अनुकूल रहने से औरास क्षेत्र में जामुन की बंपर पैदावार की आस

औरास उन्नाव। (संवाददाता) मई की तपिश के बीच ब्लॉक औरास क्षेत्र में जामुन के पेड़ों पर बहार आ गई है। पेड़ों पर छोटे-छोटे हरे फल लगने शुरू हो गए हैं। किसान और बागवान अच्छी पैदावार की उम्मीद जता रहे हैं।

स्थानीय किसानों के अनुसार इस बार मौसम अनुकूल रहने से जामुन पर बौर अच्छा आया है। यदि तेज आंधी-पानी से नुकसान नहीं हुआ तो जून के दूसरे सप्ताह से पका हुआ जामुन बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। जामुन को ग्रामीण क्षेत्रों में “गरीबों का काला सोना” भी कहा जाता है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि जामुन में आयरन, कैल्शियम और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। यह मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण माना जाता है। इसकी गुठली का चूर्ण शुगर कंट्रोल करने में मददगार होता है।

औरास क्षेत्र में सड़क किनारे और बागों में लगे जामुन के पेड़ अब ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बनेंगे। बच्चे भी पेड़ों पर लगे छोटे फलों को देखकर उत्साहित हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!