औरास, उन्नाव। (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति अभियान चरण 5.0’ के तहत सोमवार को औरास पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम लोधई में एक भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम चंद्र के कुशल निर्देशन तथा थाना प्रभारी इरशाद अली के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग किया।
सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी आरती राजभर व पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से समझाया गया और 1090 (महिला पावर लाइन) 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) 1930 (साइबर क्राइम हेल्प डेस्क) 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)181 (महिला हेल्पलाइन) जानकारी दी गई।
सरकारी योजनाओं से कराया अवगत
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए टीम ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। महिलाओं को मुख्य रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना: बेटियों की शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह व निराश्रित महिला पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना व सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना: बेटियों की शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह व निराश्रित महिला पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना व सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन: स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
साइबर फ्रॉड के प्रति किया सचेत
आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस टीम ने विशेष हिदायत दी। महिलाओं को समझाया गया कि वे कभी भी अपना ओटीपी (OTP), बैंक पिन या व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
“सुरक्षित नारी, विकसित प्रदेश के संकल्प के साथ औरास पुलिस हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ी है।”
कार्यक्रम का समापन “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, युवतियां और पुलिस बल के सदस्य मौजूद रहे।




