August 8, 2026 2:14 am

​कठवारा की बेटियों का कमाल: 87% और 81% अंक लाकर किया विद्यालय का नाम रोशन

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ में इस वर्ष छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कठवारा निवासी मोहिनी पुत्री गोविंद ने 87% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। मोहिनी के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मोहिनी ने बताया कि उन्होंने घर पर प्रतिदिन लगभग 8 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया और अन्य छात्रों को भी अधिक से अधिक पढ़ाई करने की सलाह दी।

वहीं कठवारा की ही प्रार्थना सिंह पुत्री वीरेंद्र सिंह ने 81% अंक प्राप्त किए। उनके पिता कपड़ों की दुकान चलाते हैं। प्रार्थना ने बताया कि उनका सपना बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) करने का है और वे आगे भी मेहनत जारी रखेंगी।

विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि उनके कॉलेज में ऐसे बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था है, जिनके माता-पिता नहीं हैं। ऐसे विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

सफलता के इस अवसर पर विद्यालय में छात्राओं को माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!