फरार चल रहे वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के मकान पर चस्पा किया नोटिस
ए अहमद सौदागर लखनऊ। मध्यप्रदेश से लेकर यूपी के अलग-अलग जिलों में फैली तस्करों की तलाश में पुलिस के साथ-साथ अब ईडी टीम ने भी शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है।
इसी के तहत फरार चल रहे ज़हरीले कफ सीरप के मास्टर माइंड शुभम जायसवाल के घर बुधवार को प्रवर्तन दल टीम पहुंची और वाराणसी स्थित उसके मकान पर नोटिस चस्पा किया।
वही सिगरा स्थित आवास पर पहुंची टीम को शुभम जायसवाल के परिजन मिले, जिन्हें नोटिस की कॉपी ED की टीम ने रिसीव करवाया।
प्रवर्तन दल के सामने फफक पड़ी कुख्यात तस्कर शुभम जायसवाल की मां
वाराणसी जिले के सिगरा स्थित शुभम जायसवाल के दुर्गा निवास आवास पर पहुंची प्रवर्तन दल की टीम को शुभम जायसवाल की मां मिली। दरवाजा खुलते ही टीम के सामने शुभम जायसवाल की मां फफक पड़ी।
टीम में शामिल सदस्यों की घर के बरामदे में बैठाया। इस दौरान प्रवर्तन दल की टीम ने कागजी कार्रवाई करते हुए उनकी मां और मौके पर मौजूद शुभम की बहन को नोटिस की कॉपी रिसीव करवाया। बताया जा रहा है कि वही शुभम जायसवाल के घर पर उनकी मां, बहन के साथ तीन-चार लोग मौजूद दिखे।




