मलिहाबाद लखनऊ। विकास खण्ड मलिहाबाद के ग्राम पंचायत दौलतपुर के भटपुरवा धाम में संत कबीर अकादमी, संस्कृति विभाग द्वारा कबीर मठ भटपुरवा रहीमाबाद में आज संत कबीर सत्संग संगम का आयोजन,किया गया जहा पर कबीरी सूफी गायक रवि शकर व उनके दल लखनऊ व अवधी निर्गुण लोक गायक भगवती प्रसाद एवं दल द्वारा अपराह्न 1.30 बजे से किया गया। भटपुरवा धाम के महंत विमल दास , ग्राम प्रधान ( प्र) पवन कुमार शर्मा व लजवेंदर प्रताप सिंह ब्रजकिशोर शर्मा ने संत कबीर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संत कबीर अकादमी के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी और मदन कुमार शर्मा ने महंत जी और प्रधान को बुके और शाल भेंट कर स्वागत किया। महंत जी अपने उद्बोधन में संत कबीर अकादमी संस्कृति विभाग का कबीर मठ में आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।बाराबंकी निवासी अवधी निर्गुण लोक गायक भगवती प्रसाद एवं दल ने अवधी निर्गुण प्रस्तुत किए।रविशंकर एवं दल, लखनऊ ने कबीरी ~सूफी गायन से बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।





